Jamshedpur Marwadi Mahila Manch : प्रभा पाडिय़ा प्रदेश व सीमा अग्रवाल बनीं शाखा अध्यक्ष
मारवाड़ी महिला मंच का शपथ ग्रहण समारोह
जमशेदपुर : मारवाड़ी महिला मंच की ओर से साकची श्री अग्रसेन भवन में आगामी सत्र के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ. समारोह में संगठन की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लता अग्रवाल ने प्रदेश की नव-निर्वाचित अध्यक्ष प्रभा पाडिय़ा एवं उनकी टीम को शपथ दिलाई. तत्पश्चात जमशेदपुर शाखा की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल और उनकी टीम ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल उपस्थित रहे.
अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष रानी अग्रवाल मंच संचालन सचिव मीना अग्रवाल तथा धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष मंजू मुसद्दी ने किया. संगठन की प्रदेश टीम में प्रभा पाडिय़ा (अध्यक्ष), मनीषा मित्तल (सचिव), ललिता सरायवाला (कोषाध्यक्ष), मधु बाकरेवाल, किरण गोयनका, साधना देवरालिया (उपाध्यक्ष) तथा मधु नारनोलिया (सह सचिव) हैं. वहीं जमशेदपुर शाखा की टीम में सीमा अग्रवाल (अध्यक्ष), कंचन खिरवाल (सचिव), सरस्वती अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), मंजू मुसद्दी, मीना अग्रवाल (उपाध्यक्ष) और शिल्पी अग्रवाल (सह सचिव) शामिल हैं. कार्यक्रम में जया डोकानिया, लता अग्रवाल, बीना खिरवाल, मंजू खंडेलवाल, बीना अग्रवाल, सुशीला खिरवाल, सीमा जवानपुरिया, विभा दुधानी सहित अन्य मौजूद थे.

