March 31, 2026

Jamshedpur marwari Yuva Manch : जमशेदपुर शाखा ने अपने नाम किया 26 पुरस्कार

IMG-20260330-WA0010

मारवाड़ी युवा मंच को प्रांत की सर्वश्रेष्ठ शाखा का मिला खिताब

जमशेदपुर : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित लघु अधिवेशन सह पुरस्कार वितरण समारोह ‘अभ्युदय’ का आयोजन साकची अग्रसेन भवन में हुआ. इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा ने अपने उत्कृष्ट कार्यों, सक्रिय भागीदारी और मजबूत नेतृत्व के बल पर उपलब्धि हासिल करते हुए प्रांत की ‘सर्वश्रेष्ठ शाखा’ का खिताब अपने नाम किया. शाखा ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करते हुए कुल 26 पुरस्कार प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया. इस दौरान शाखा अध्यक्ष विकास शर्मा को सर्वश्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष का सम्मान प्रदान किया गया.
कार्यक्रम में नगर परिषद चुनाव में शाखा के तीन पूर्व अध्यक्ष अनिल मोदी, सत्यनारायण अग्रवाल (मुन्ना) और लिप्पू शर्मा के वार्ड पार्षद निर्वाचित होने पर उन्हें मंच पर सम्मानित किया गया. साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष सह प्रांतीय संयोजक अश्विनी अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए श्रेष्ठ प्रांत संयोजक अमृत धारा सम्मान प्रदान किया गया. वहीं, रक्तदान महादान अभियान में सराहनीय कार्य के लिए मयूर संघी को श्रेष्ठ संयोजक के रूप में सम्मानित किया गया. अमृत धारा अभियान में विशेष योगदान के लिए भी अश्विनी अग्रवाल को प्रांतीय पुरस्कार मिला.

hemkund-public-school