March 31, 2026

Jamshedpur marwari Yuva Manch Samman : मायुमं : मोहित को उत्कृष्ट प्रांतीय उपाध्यक्ष सम्मान

IMG-20260331-WA0010

जमशेदपुर : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के 24वें प्रांतीय सभा सह लघु अधिवेशन ‘अभ्युदय’ के अंतर्गत आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मंडल-3 का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. कार्यक्रम में मंडल-3 की सक्रियता, उपलब्धियों और संगठनात्मक क्षमता की विशेष सराहना की गई. मंडल-3 के प्रांतीय उपाध्यक्ष मोहित मूनका को उनके उत्कृष्ट कार्यों और उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘उत्कृष्ट प्रांतीय उपाध्यक्ष’ सम्मान से नवाजा गया. वहीं सौरभ सोंथालिया को उनके सराहनीय कार्यों के लिए ‘उत्कृष्ट सहायक मंत्री’ पुरस्कार प्रदान किया गया.
इस अवसर पर मोहित ने बताया कि मंडल-3 की 12 शाखाओं ने पूरे सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. जानकारी दी कि घाटशिला शाखा का पुन: संचालन प्रारंभ किया गया, जबकि जमशेदपुर शाखा ने 504 यूनिट रक्तदान संग्रह कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया. वहीं स्टील सिटी शाखा द्वारा सर्वाइकल वैक्सीन अभियान चलाकर सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया गया. इस दौरान मंडल-3 की लगभग सभी शाखाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया. जमशेदपुर शाखा को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष, स्टील सिटी शाखा को श्रेष्ठ अध्यक्ष एवं सचिव तथा स्टील सिटी सुरभि शाखा को श्रेष्ठ महिला शाखा एवं सर्वश्रेष्ठ सचिव के पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

hemkund-public-school