April 11, 2026

Jamshedpur MLA Saryu Roy Ki DC Se Demand : प्रदूषण बोर्ड की जांच का निष्कर्ष विश्वसनीय नहीं

Saryu_Roy

विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से मांग की है कि बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी में मछलियों के मरने तथा उसके बाद धातकीडीह तालाब में बड़ी संख्या में मछलियों की मरने की घटना की उच्चस्तरीय जांच कराएं. कारण कि इन दोनों घटनाओं मेें झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच का निष्कर्ष बहुत ही सतही है, जो विश्वसनीय प्रतीत नहीं हो रही है.
श्री राय ने कहा कि यह जानना आवश्यक है कि शहर के वायुमंडल में ऐसे कौन से दूषित तत्व प्रवेश कर रहे हैं, जिससे नदी और तालाब का पानी प्रदूषित हो रहा है और मछलियां मर रही है. झारखण्ड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार नदी और तालाब में ऑक्सीजन की कमी से यह स्थिति उत्पन्न हुआ है. तालाब में मछलियों के मरने के बारे में इनका निष्कर्ष है कि तापक्रम के बढऩे और घटने के कारण ऐसा हुआ है और नदी के बारे में इनका कहना है कि बारिश के कारण शहर की गन्दगी बड़े पैमाने पर नदी में जाने से ऑक्सीजन कम हुआ है और मछलियां मरी है. ये दोनों ही निष्कर्ष सतही है. उन्होंने दावा किया कि तालाब में मछलियां मरने का कारण केवल तापक्रम के उपर-नीचे होने के आधार पर नहीं हो सकता है. तालाब के भीतर काई, तलछट, जलकुंभी तथा शैवाल की उपस्थिति कितनी है और उसमें बाहर से कोई जलस्रोत का पानी कम या अधिक मात्रा में गिर रहा है अथवा नहीं गिर रहा है, इसका भी विश्लेषण होना चाहिए.

hemkund-public-school