October 23, 2025

आदिवासी मुंडा समाज केंद्रीय समिति का चुनाव अक्टूबर में

IMG-20250907-WA0012

जमशेदपुर : आदिवासी मुंडा समाज केंद्रीय समिति चुनाव संचालन समिति की बैठक चुनाव संचालन समिति के मुख्य संयोजक राम सिंह मुंडा की अध्यक्षता में सीतारामडेरा स्थित आदिवासी मुंडा भवन में हुई. बैठक में आदिवासी मुंडा समाज केंद्रीय समिति का पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए चुनाव नियमावली पर चर्चा की गई.
बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि समाज का चुनाव सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के नियमो के अनुसार किया जाएगा, जो दुर्गा पूजा के बाद अक्टूबर माह में सम्पन्न होगा.
बैठक में राम सिंह मुंडा ने कहा कि आदिवासी मुंडा समाज केंद्रीय समिति का चुनाव, पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा. धन्यवाद ज्ञापन बी एन पातर ने किया. बैठक में आदिवासी मुंडा समाज के लिए निवर्तमान अध्यक्ष नंदलाल पातर, चुनाव संचालन समिति के मुख्य संयोजक राम सिंह मुंडा, संयोजक भोलानाथ पातर, दुबराज नाग, गीता मुंडा, प्रकाश सांडिल, काजू सांडिल, संजय मुंडा, मुखिया सुनीता नाग, मनोज मुंडा, देवराज मुंडा, प्रकाश सांडील, गंगाधर मुंडा, शैलेंद्र सामंत, राजश्री नाग, द्रौपदी मुंडा, सुलेखा सांडील, सीमा मुंडा, दुर्योधन मुंडा विकास सामंत, पार्वती मुंडा, रोशन मुंडा, प्रदीप मुंडा, विशाल मुंडा, महेश नाग, संजय मुंडा, कार्तिक सामंत, तारक नाथ मुंडा, रामधन बासा, पप्पू शंख, शंभू मुंडा, समीर नाग, कार्तिक सामंत,हराधन पातर, पूजा नाग, सोना, रोशन नाग, संतोष सामंत आदि शामिल हुए.