March 24, 2026

Jugsalai Municipal Election 2026 : जुगसलाई में रिंकू सिंह के समर्थन में हुई सभा, बुधवार को करेंगी नामांकन

oplus_2

oplus_2

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की भाजपा समार्थित उम्मीदवार रिंकू सिंह के समर्थन में मंगलवार की शाम एमई स्कूल रोड स्थित संकल्प रेजीडेंसी में एक अहम बैठक हुई। इसमें बुधवार को सुबह रिंकू सिंह के नामांकन में पूरे जोश एवं उत्साह के साथ बढ़चढ़ कर शामिल होने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित जुगसलाई समेत जमशेदपुर के विभिन्न हिस्सों, संगठनों एवं वर्गो के गणमान्य लोग शामिल हुए। सबों ने एकजुट होकर रिंकू सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए तन-मन से सहयोग करने का संकल्प लिया।

विभिन्न संगठनों व समाज के प्रतिनिधि हुए शामिल

बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी शम्भू सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, बागबेड़ा की जिला परिषद सदस्य कविता परमार, जिला भाजपा के महामंत्री अनिल मोदी, एनडीए के घटक दल आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी छितरमल धूत, संजय दास, सिख समाज से रविन्द्र भाटिया, गणेश रविदास, भाजपा जुगसलाई भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हनु जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष वेद शर्मा, समाजसेवी निताई ससमल समेत सभी समाज के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।

इसे भी पढ़ें : जनविश्वास के साथ सुधा गुप्ता ने मेयर पद के लिए किया नामांकन

रिंकू सिंह को अध्यक्ष पद पर चुनने का आह्वान

वक्ताओं ने कहा कि रिंकू सिंह एक समाजसेवी परिवार से हैं। जुगसलाई के विकास, राष्ट्रवाद और बहुजन हिताय के लिए रिंकू सिंह को अध्यक्ष पद पर चुनने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से घर-घर जाकर एवं अपने सगे-संबंधियों से सम्पर्क कर रिंकू सिंह की सामाजिक सोच एवं योग्यता से मतदाताओं को अवगत कराने पर बल दिया।

हर मां, बेटी, परिवार और समाज की आवाज बनूंगी : रिंकू सिंह

बैठक में रिंकू सिंह ने कहा कि उनके मन में शुरू से ही समाज सेवा की भावना रही है। अब अवसर मिला है। मैं जुगसलाई की हर मां, बेटी, परिवार और समाज की आवाज बनना चाहती हूं। ताकि, छोटी से छोटी समस्या का समाधान कर सकूं। इसके साथ ही “क्लीन जुगसलाई, ग्रीन जुगसलाई एवं जाम मुक्त जुगसलाई” के सपने को साकार किया जा सके।रिंकू सिंह के विचारों को सुनने के बाद सभी महिला-पुरुष ने उनके समर्थन में जमकर नारे लगाए।

उत्साह एवं शालीनता के साथ होगा नामांकन

रिंकू सिंह बुधवार की सुबह 10:00 बजे एमई स्कूल रोड स्थित श्रीश्री राजस्थान शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर गाजे-बाजे के साथ नामांकन के लिए निकलेंगी। बैठक में सभी ने जोश व उत्साह एवं पूरी शालीनता के साथ नामांकन में शामिल होने की बात कही। इस दौरान क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। बैठक के आरंभ में स्वागत भाषण एवं संचालन अनिल मोदी ने किया। इसमें संकल्प रेजीडेंसी एवं बड़ी संख्या में जुगसलाईवासी उपस्थित थे।