October 23, 2025

इको सेंसेटिव जोन में भी मिल सकता है सामुदायिक पट्टा

IMG_20250908_163918

बिदू चांदान ट्रस्ट फॉर ट्राइबल सेल्फ इंपावरमेंट की पेसा कानून व वनाधिकार कानून पर कार्यशाला

जमशेदपुर : बिदू चांदान ट्रस्ट फॉर ट्राइबल सेल्फ इंपावरमेंट द्वारा पंडित रघुनाथ मुर्मू विद्यालय भवन देवघर में पेसा कानून एवं वनाधिकार कानून पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक मदन मोहन (अधिवक्ता सह समाजिक कार्यकर्ता) ने कहा कि इको सेंसेटिव जोन में भी सामुदायिक पट्टा एवं व्यक्तिगत पट्टा दिया जा सकता है.
मदन मोहन ने कहा कि यदि प्रशासन आपको यह कहे कि नहीं दिया जा सकता है, तो वह गुमराह कर रहा है. पेसा कानून में आपको ग्राम सभा एक तरह से प्रशासन है, और उसको अनुपालन सरकारी पदाधिकारियों को करना है.
वहीं अन्य प्रशिक्षक बबलू मुर्मू ने कहा कि यदि कोई जानबूझकर आपका पट्टा का आवेदन रद्द करता है, तो आपका यह अधिकार है कि आप उसके खिलाफ एससी-एसटी के तहत कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं.
कार्यशाला में आसनबनी तोरोप परगाना हरिपदो मुर्मू, पराणिक बाबा लेदेम किस्कू, प्रशिक्षक बबलू मुर्मू, मदन मोहन सोरेन, मांझी बाबा सिमल मुर्मू, मांझी बाबा पलटन सोरेन, पिथो सोरेन, बेंगाल सोरेन, राम कुमार सोरेन, जयपाल मुर्मू, अजय नाग, रामहरि बास्के, संगीता सोरेन, रोटरी क्लब के अध्यक्ष अनिल पांडे, संगीता मुर्मू, अर्जुन सोरेन, पिंटू दत्ता, पन्नालाल सोरेन, धनंजय सिंह, छुटू सोरेन, मंगल टुडू सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. इसके अलावा बिदू चांदान ट्रस्ट के सदस्य शिवानी मार्डी, सुनीता टुडू, सालगे टुडू, मोहिनी टुडू, अंकुर, फादर एलेक्स, मैय्या सोरेन, सिमोती बेसरा आदि भी उपस्थित थे.