March 28, 2026

त्योहारों में यात्रियों की सुविधा और सुचारू यात्रा के लिए चक्रधरपुर मंडल की विशेष पहल

IMG-20251023-WA0013

जमशेदपुर : चक्रधरपुर मंडल ने त्योहारों में यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और सुचारू यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. इसमें विशेष ट्रेनों का संचालन, 24×7 वॉर रूम के माध्यम से प्रभावी भीड़ प्रबंधन, सभी प्रमुख स्टेशनों पर सीसीटीवी निगरानी, और यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएँ जैसे टाटानगर स्टेशन का नया होल्डिंग एरिया शामिल हैं. मंडल हर कदम पर यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दे रहा है.
इस वर्ष, भारतीय रेलवे ने 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाकर पिछले साल के 7,724 से रिकॉर्ड वृद्धि की है. चक्रधरपुर मंडल में कई विशेष ट्रेनें चल रही है. इसमे टाटा-बक्सर-टाटा साप्ताहिक दिवाली/छठ विशेष (उद्गम ट्रेन) और दुर्गा पूजा, दिवाली एवं छठ पूजा के अवसर पर 12 जोड़ी विशेष ट्रेनें, जो डिवीजन के मध्यवर्ती स्टेशनों पर यात्रियों को सुविधा प्रदान कर रही है.
यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा में चक्रधरपुर मंडल पूरी तरह समर्पित है.

hemkund-public-school

You may have missed