March 31, 2026

Jamshedpur Rain Fall : शाम की तेज बारिश से गिरा शहर का तापमान, मौसम हुआ कूल-कूल

IMG-20260330-WA0009

जमशेदपुर : सोमवार को शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान ने लोगों को चौंका दिया. दिनभर की भीषण गर्मी के बाद शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते जोरदार बारिश शुरू हो गई. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में पहले ही आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया था. कई इलाकों में तेज हवाएं 50–60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना जताई गई थी.
बताया जा रहा है कि दिन में तापमान 40°C के आसपास पहुंच गया था, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन शाम की बारिश से तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया. बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखी गई, वहीं तेज हवा के चलते पेड़ की डालियां गिरने की खबरें सामने आई हैं. अचानक बदले मौसम ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं दैनिक जीवन भी प्रभावित हुआ. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी ऐसे ही बदलाव की संभावना जताई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

hemkund-public-school