May 24, 2026

Jamshedpur RMS High School Silver Jubilee Prog : आरएमएस का सुनहरा सफर, विद्यालय ने मनाई रजत जयंती

IMG-20260405-WA0054

छोटे-छोटे बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम, अनुभव किये साझा

जमशेदपुर : आरएमएस हाई स्कूल, खुंटाडीह (सोनारी) ने शैक्षणिक क्षेत्र में अपना 25 वर्ष (सिल्वर जुबिली समारोह) की उपलब्धियों को दर्शाने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन एक्सएलआरआई सभागार में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में स्कूल के वर्तमान एवं पूर्व छात्रों सहित उनके अभिभावक शिक्षाविद् एवं अन्य गणमान्य लोग काफी संख्या में शामिल हुए. समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि डा. सुनीता मुखर्जी (पूर्व प्रमुख, यूनाइटेड नेशन्स पॉपुलेशन फंड) तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सौरभ तिवारी (पूर्व इंडियन क्रिकेटर) शामिल हुए. उनके साथ मिलकर राजस्थान मैत्री संघ (आरएमएस) के अध्यक्ष संजय केडिया एवं स्कूल के प्रधानाचार्या डा. परिणीता शुक्ला ने संयुक्त रुप से समारोह का उद्घाटन किया. मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने स्कूल एवं उनके प्रबंधन की कार्य कुशलता की सराहना की. कहा कि आज के छात्र ही कल के हिंदुस्तान के कर्णधार साबित होंगे जिनके हाथों में भारत का भविष्य सुरक्षित होगा एवं इसके लिए आरएमएस का योगदान सराहनीय होगा. कार्यक्रम में राजस्थान मैत्री संघ के अध्यक्ष श्री संजय केडिया, उपाध्यक्ष मनीष जैन, कुमुद अग्रवाल, सचिव सुशील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजीव बधान, सहायक सचिव वंदना जैन, चंदन काउंटिया के अलावा ट्रस्टी रमेश अग्रवाल, एम पी अग्रवाल, एस एस गाडिया, दीपक डोकानिया, एकेडमिक डेवेलपमेंट काउंसिल विजय तुलस्यान, दीपाली डोकानिया, बबीता केडिया आदि भी मौजूद थे.