टाटानगर स्टेशन पर छत्तीसगढ़ से आए 130 श्रद्धालुओं को लंगर सेवा

तीर्थयात्रियों की सेवा तीर्थदर्शन से कम नहीं : निशान सिंह
जमशेदपुर : सिख परंपरा अनुसार सेवा को सर्वोच्च धर्म को निभाते हुए रविवार देर रात साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार निशान सिंह के नेतृत्व में कमिटी के सदस्यों ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर छत्तीसगढ़ से आए श्रद्धालुओं का सेवा सत्कार किया और उन्हें लंगर की सेवा प्रदान की. प्रधान सरदार निशान सिंह ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सेवा करना भी किसी तीर्थदर्शन से कम नहीं है. सेवा भाव ही सबसे बड़ा धर्म है और यह भी एक प्रकार से वाहेगुरु के दर पर मत्था टेकने के समान है.
वरीय सदस्य परमजीत सिंह काले ने बताया कि गुरुद्वारा कमिटी को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ से लगभग 130 श्रद्धालुओं का जत्था तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब और राजगीर की तीर्थयात्रा हेतु रवाना हुआ है. इस पर साकची गुरुद्वारा की टीम तत्काल स्टेशन पहुंची और श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से तैयार लंगर सेवा उपलब्ध कराई. तीर्थयात्री जत्थे की अगुवाई कर रहे हरदीप सिंह राजा छाबड़ा और सरदार सुखबीर सिंह संयोत्रा एवं साथियों को शिरोपा देकर सम्मानित भी किया गया. इस अवसर पर प्रधान सरदार निशान सिंह के साथ परमजीत सिंह काले, सितबीर सिंह सोमू, अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह, जसपाल सिंह जस्से, सतनाम सिंह घुम्मण, रणधीर सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू, प्रीतपाल सिंह, हरपाल सिंह सिद्धू, अमरपाल सिंह, बलदेव सिंह बब्बू, जगदीप सिंह, राजेश गांधी, नानक सिंह तथा बलबीर सिंह मौजूद रहे.