April 3, 2026

Jamshedpur Sanskar Bharti Competition : पायल प्रथम, रौशन द्वितीय व सोनिया बनीं तृतीय विजेता

IMG-20260403-WA0009

डा. शैलेन्द्र श्रीवास्तव की स्मृति में संस्कार भारती का भाषण प्रतियोगिता

जमशेदपुर : संस्कार भारती के तत्वावधान में संस्था के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव की स्मृति में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसका विषय ‘लोक दृष्टि में संविधान’ था. प्रतियोगिता अंतर महाविद्यालय थी और जिसमें लगभग 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया. निर्णायक मंडल में वरिष्ठ सदस्य कृष्णा सिन्हा, विभाग प्रमुख विजय भूषण एवं रमा सिंह थीं. इसमें प्रथम स्थान पायल रानी मंडल (वर्कर्स कॉलेज), द्वितीय-रौशन कुमार (को-ऑपरेटिव कॉलेज) तथा तृतीय-सोनिया टुडू (ग्रेजुएट कॉलेज) रहीं. सांत्वना पुरस्कार क्रमश: राजा डोंगरे, राखी कुमारी, प्रियंका तिवारी, दिशा कुमारी एवं श्रुति कुमारी को प्रदान किया गया. इस अवसर पर संस्था के पुराने सक्रिय सदस्य नागेश राव, डॉ शकुंतला पाठक, हरि मित्तल को भी सम्मान में अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह समर्पित किया गया. श्रोताओं ने डा. शैलेंद्र को पुष्प समर्पित किया.
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष डा. रागिनी भूषण ने कहा कि डा. शैलेंद्र पटना विश्व विद्यालय के हिन्दी के प्रोफेसर ही नहीं, बल्कि तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर के उप कुलपति भी थे. उन्होंने हमेशा युवाओं को प्रेरित किया. वे 12 वर्षों तक संस्कार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और साहित्य और कला के प्रति अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. प्रतियोगिता के दौरान उपाध्यक्ष डॉ. मुदिता चंद्रा, संरक्षक डॉ. जूही समर्पिता, महामंत्री अरुणा भूषण, मातृ शक्ति प्रमुख अनीता सिंह, डॉ. पुष्पा कुमारी ने भी अपनी बातें रखी. कार्यक्रम का संचालन विनोद सिंह ने किया. कार्यक्रम मे संस्कार भारती की विद्या तिवारी, पुष्पांजलि मिश्रा, बबली मीरा, आरती श्रीवास्तव, सुधा गोयल, बलविंदर सिंह, सरिता सिंह, डॉ. सुनील नंदवानी, डॉ. लक्ष्मी झा भी मौजूद रहीं.

hemkund-public-school

You may have missed