March 28, 2026

परम पिता परमेश्वर की स्तुति व प्रशंसा गीत से हुई शुरुआत

IMG-20251107-WA0007

शताब्दी वर्ष समारोह : सीतारामडेरा बैप्टिस्ट चर्च में इमैनुएल महोत्सव

hemkund-public-school

जमशेदपुर : सीतारामडेरा स्थित इमैनुएल बैप्टिस्ट चर्च के शताब्दी वर्ष समारोह ‘इमैनुएल महोत्सव’ के तीन दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत आज शाम 6 बजे चर्च प्रांगण में धूमधाम से हुई. मंच संचालन चर्च के पास्टर एलियाजर टोप्पो ने की. उन्होंने पवित्र बाइबल से पाठ पढऩे के पश्चात परमेश्वर पिता से प्रार्थना की, तत्पश्चात चर्च के आराधना दल ने पिता परमेश्वर की स्तुति आराधना की.
चर्च के सचिव सह कार्यक्रम के मुख्य संयोजक समुयल महापात्र ने आज के मुख्य आराधक सह मुख्य अतिथि पास्टर सन्नी विश्वास एवं चर्च के पास्टर एलियाजर टोप्पो का स्वागत किया. पास्टर सन्नी विश्वास ने परम पिता परमेश्वर की स्तुति एवं प्रशंसा गीत व परमेश्वर के जीवित वचन को प्रस्तुत किया. उन्होंने बाइबल से परमेश्वर हमारे साथ विषय पर प्रकाश डाला. कहा कि जिस तरह शरीर में जीवित रहने के लिए सांस की आवश्यकता है, उसी तरह हमारे आत्मिक जीवन में जीवित रहने के लिए परमेश्वर की उपस्थिति की आवश्यकता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति में अध्यक्ष रौनक दास, मुख्य संयोजक समुएल महापात्र, उपाध्यक्ष माइकल दास, सह सचिव प्रतुष चौहान, कोषाध्यक्ष थोमसन बेहरा, डिकन कमलेश एंड्रयू, जे पी प्रधान, इसाक समुएल, हेरोध कुमार, शर्मिला, वंदना, सुलेखा, सुनीता, निरुपा, मौलिन, सोमेश, अभिषेक, राज मसीह सहित अन्य कई सदस्यों का योगदान रहा.

You may have missed