प्रतिदिन सुबह युवा सम्मेलन व शाम को आत्मिक जागृति सभा
सीतारामडेरा इमैनुएल बैपटिस्ट चर्च का तीन दिवसीय शताब्दी वर्ष समारोह आज से
जमशेदपुर : सीतारामडेरा स्थित इमैनुएल बैपटिस्ट चर्च का शताब्दी वर्ष समारोह तीन दिवसीय ‘इमैनुएल महोत्सव’ का शुभारंभ कल, 7 नवंबर से होगा. चर्च परिसर में तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. इस हेतु सदस्यों की बैठक भी हुई, जिसमें तैयारियों की समीक्षा की गई. बैठक में जानकारी दी गई कि महोत्सव में तीनों दिन झारखंड, ओडिशा, बंगाल एवं बिहार के मसीही युवाओं के लिए तीन दिवसीय ‘युवा सम्मेलन’ प्रात: 9 से अपराह्न 1 बजे तक होगा. साथ ही प्रतिदिन संध्या 5.30 बजे से रात्रि 9 बजे तक शहर के सभी विश्वासियों के लिए आत्मिक जागृति सभा ‘इमैनुएल महोत्सव’ का आयोजन होगा.
बताया कि महोत्सव में परमेश्वर के जीवित वचन को प्रचारित करने के लिए पास्टर सलीम खान (जालंधर) एवं प्रसिद्ध आराधक-गायक पास्टर सन्ननी विश्वास (पुणे) से आएंगे. वे यहां मौजूद विश्वासियों को पवित्र बाइबल से इमैनुएल अर्थात परमेश्वर हमारे साथ विषय पर प्रकाश डालेंगे.
बैठक में अलग-अलग कमिटी का गठन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई. महोत्सव आयोजन समिति में अध्यक्ष रौनक दास, मुख्य संयोजक समुएल महापात्र, उपाध्यक्ष माइकल दास, सह सचिव प्रतुष चौहान, कोषाध्यक्ष थोमसन बेहरा, डिकन कमलेश एंड्रयू, जे पी प्रधान, इसाक समुएल, हेरोध कुमार का मनोनयन किया गया. साथ ही समिति सदस्य काजल दास, शंकर पदिया, अशोक मुखी, जेम्स तिग्गा, डिकसन नाथ और भाई मुर्मू एवं अंकेक्षक शांतनु बीसोई एवं पंकज गिरी को बनाया गया है. अन्य कमिटियों में फ्रेंकलिन, सिस्टर शर्मिला, वंदना, सुलेखा, सुनीता, निरुपा, मौलिन, सोमेश, अभिषेक, निर्मित, राज मसीह, रोमियो, रेव शिशिर, मोनू, राहुल आदि को शामिल किया गया है. चर्च के मुख्य पुरोहित पास्टर रेव एलियार टोप्पो को प्रार्थना कमिटी का संयोजक चुना गया. धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष रौनक दास ने किया.
