May 24, 2026

Jamshedpur Sitaramdera shilanyas : सीतारामडेरा-भुइयांडीह में कई योजनाओं का शिलान्यास

IMG-20260409-WA0004

लगभग 29 लाख खर्च कर लगेंगे पेबर्स ब्लॉक व मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

जमशेदपुर : सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए सांसद विद्युत वरण महतो एवं विधायक पूर्णिमा साहू ने बुधवार को नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से स्वीकृत विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया. इससे क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत की गई. शिलान्यास किये गये योजनाओं में पुराना सीतारामडेरा स्थित भगवान बिरसा मुंडा मंदिर के पुनर्निर्माण के साथ जयपाल सिंह मुंडा परिसर में पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन शामिल है. इसके अलावा, जेपी नगर, भुईयांडीह, एग्रिको लाइन नंबर-2 में सडक़ एवं नाली निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया. वहीं, भुईयांडीह स्थित मां कत्यायनी काली मंदिर के मुख्य मार्ग से मंदिर द्वार तक पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन एवं न्यू बाराद्वारी स्थित सुभाष आश्रम परिसर में पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन कार्य की भी शुरुआत की गई. इन योजनाओं पर कुल 28 लाख 86 हजार रुपये व्यय होंगे.
इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि ये सभी योजनाएं जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण है. क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध हो सके. इस दौरान सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, चंद्रशेखर मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, भाजपा नेता दुलाल भुइयां, अरुण मिश्रा, रमेश नाग सहित अन्य मौजूद थे.