March 31, 2026

Jamshedpur South Eastern Railway : दपू रेलवे : सौमित्र को महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार

IMG-20260330-WA0011


जमशेदपुर : रेल मंत्रालय (नई दिल्ली) ने दक्षिण पूर्व रेलवे के शीर्ष पद पर बदलाव की घोषणा की है. सोमवार को जारी आदेश के अनुसार वर्तमान महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा की सेवानिवृत्त के बाद उनके स्थान पर अतिरिक्त प्रभार सौमित्र मजुमदार को सौंपा गया है. आदेश के मुताबिक, अनिल कुमार मिश्रा 31 मार्च 2026 को सुपरएनुएशन के तहत सेवा निवृत्त हो रहे हैं. उनके रिटायरमेंट के साथ ही दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक पद से जुड़े सभी प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार सौमित्र मजूमदार को अस्थायी रूप से प्रदान किए जाएंगे. वर्तमान में सौमित्र मजूमदार दक्षिण पूर्व रेलवे में अतिरिक्त महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं और वे भारतीय रेलवे यातायात सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं. रेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि उन्हें यह जिम्मेदारी नियमित नियुक्ति होने या अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) सौंपी गई है. इस दौरान वे महाप्रबंधक के सभी अधिकारों का निर्वहन करेंगे. उनके औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करने की तिथि अलग से सूचित की जाएगी. इस नियुक्ति से दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रशासनिक ढांचे में स्थिरता बनी रहने की उम्मीद है, जिससे विभिन्न परियोजनाओं और सेवाओं के संचालन पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा.

hemkund-public-school