April 5, 2026

Jamshedpur Telco Little Flower School Admission Case : टेल्को का लिटिल फ्लॉवर स्कूल फिर फंसा विवादों में

IMG-20260404-WA0002

भाजपा नेता अंकित आनंद ने फिर जताया विरोध, बाल आयोग में शिकायत

जमशेदपुर : टेल्को स्थित लिटिल फ्लॉवर स्कूल एक बार फिर विवादों में है. “बिल्डिंग फंड” के नाम पर नए नामांकन वाले छात्रों के अभिभावकों से एकमुश्त 12 हज़ार रु. तक की वसूली का मामला बीते दिनों सामने आया था. अब इस मामले में फंसा स्कूल प्रबंधन बचाव के रास्ते खोजने में व्यस्त दिख रहा है. स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से वसूले गये अवैध धनराशि को लेकर कंसेंट फॉर्म भरवाना शुरू किया है. सूचना मिलते ही इस पूरे मामले को लेकर भाजपा नेता सह ‘शिक्षा सत्याग्रह’ के संस्थापक अंकित आनंद ने उठाते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग समेत जिला प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
शिकायत के अनुसार, अभिभावकों से की जा रही इस वसूली पर पहले ही जिला शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए रोक लगाने का नोटिस जारी किया था. इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन ने कथित रूप से नया तरीका अपनाते हुए अभिभावकों को स्कूल बुलाया और दबाव बनाकर “कंसेंट फॉर्म” पर हस्ताक्षर कराए, जिसमें यह दिखाया गया कि वे स्वेच्छा से राशि दे रहे हैं.
अंकित आनंद ने इस संबंध में उपायुक्त, जिला शिक्षा अधीक्षक, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग समेत कई उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजी है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्कूल प्रबंधन ने विभाग को भ्रामक जानकारी दी है और शिक्षा के अधिकार कानून सहित अन्य नियमों का उल्लंघन किया है.
शिकायतकर्ता ने मामले की उच्चस्तरीय जांच, जबरन लिए गए कंसेंट फॉर्म को अवैध घोषित करने, वसूली गई राशि वापस कराने और प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. साथ ही पिछले 10 वर्षों के वित्तीय लेनदेन की विशेष ऑडिट कराने का भी आग्रह किया गया है.

hemkund-public-school

You may have missed