ज़िले के कांग्रेसियों ने सरदार पटेल व इंदिरा को किया याद
तिलक पुस्तकालय में कार्यक्रम, कई कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बिस्तुपुर तिलक पुस्तकालय में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने एवं कांग्रेस के पदाधिकारी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित पर नमन किया. नेताओं ने पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के महान नेता के रूप में किसान आंदोलन किया. लोगों को एकजुट कर अंग्रेजों के खिलाफ नेतृत्व किया तथा भारत स्वतंत्र होने के पश्चात 562 रियासतों को एकजुट कर मजबूत भारत का निर्माण किया.
वक्ताओ ने कहा कि इंदिरा गांधी ने संपूर्ण विश्व में भारत के महान और प्रतिष्ठा को स्थापित किया. बैंक, कोयला, चीनी को राष्ट्रीयकृत कर लोगों के भविष्य को सुनिश्चित किया. 1971 में भारत के कड़े रूप को दिखाते हुए पाकिस्तान से बांग्लादेश को अलग स्थापित कराया.
जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने पटेल जी एवं इंदिरा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया. जानकारी दी कि आगामी 4 नवम्बर तक सभी कांग्रेस नेता अधिक से अधिक हस्ताक्षर करा कर कांग्रेस कार्यालय में जमा कर दें.
कार्यक्रम में रामाश्रय प्रसाद, राकेश कुमार तिवारी, खगेनचन्द्र महतो, अवधेश सिंह, के. के. शुक्ला, राजकिशोर यादव, शशि कुमार सिन्हा, बिजय यादव, डाॅ परितोष सिंह, आनन्द मय पात्रा, संजीव रंजन, नलिनी सिंह, राकेश साहू, चिन्ना राव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान में अपेक्षाकृत योगदान प्रदान करनेवाले सुरेन्द्र शर्मा, अंसार खान, अमित श्रीवास्तव, रूबी ठाकुर, विश्वजीत जेना आदि को प्रथम चरण में जिला कांग्रेस कार्यालय में जमा करने पर प्रोत्साहन स्वरूप संगठन सेवा सम्मान के तहत मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन गुरदीप सिंह ने दिया.
