वाल्मीकि जयंती पर 59 कलमकारों ने की काव्य पाठ

तुलसी भवन में विजया मिलन समारोह
जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान सभागार में ‘विजया मिलन समारोह (काव्य कलश) सह आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य समिति की मार्गदर्शिका डाॅ. रागिनी भूषण तथा संचालन नीलिमा पाण्डेय ने किया. सरस्वती वंदना डाॅo वीणा पाण्डेय भारती एवं स्वागत भाषण मानद महासचिव डाॅ. प्रसेनजित तिवारी ने प्रस्तुत किया. अशोक पाठक स्नेही ने महर्षि वाल्मीकि का जीवन परिचय प्रस्तुत किया व धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. यमुना तिवारी व्यथित ने किया. मौके पर अतिथिद्वय शिक्षाविद डाॅ. मुदिता चंद्रा एवं संस्थान के न्यासी मुरलीधर केडिया सहित मानद महासचिव डाॅ. प्रसेनजित तिवारी मंचासीन रहे.
काव्य पाठ के आरंभ में डाॅ. वीणा पाण्डेय भारती, डाॅ. संध्या सिन्हा, विन्ध्यवासिनी तिवारी, लक्ष्मी सिंह रुबी एवं रीना गुप्ता ने संयुक्त रुप से माता की आरती “जगदम्बा घर में दीयना बार अइलीं हे…” प्रस्तुत किया. तदनुपरांत शहर के कुल 59 कलमकारों ने स्वरचित काव्य पाठ एवं माता का भजन प्रस्तुत किया.
काव्य पाठ करने वालों में नीलाम्बर चौधरी, कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी, डाॅ. आशा गुप्ता, मंजू कुमारी, वीणा कुमारी नंदिनी, निवेदिता श्रीवास्तव, जय प्रकाश पाण्डेय, डाॅ. उदय प्रताप हयात, विनोद बेगाना, सुदीप्ता जेठी राउत, ममता कर्ण मनस्वी, सुस्मिता मिश्रा, सविता सिंह मीरा, वसंत जमशेदपुरी, राजेन्द्र साह राज, रीना सिन्हा सलोनी, आरती श्रीवास्तव विपुला, हरभजन सिंह रहबर, सोनी सुगंधा, प्रेमलता कुमारी, भंजदेव देवेन्द्र कुमार ‘व्यथित’, कवलेश्वर पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह, हरिकिशन चावला, प्रतिभा प्रसाद कुमकुम, सूरज सिंह राजपूत, सुनील सैलानी, पूनम सिंह, रीना गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, अरविन्द कुमार तिवारी, कमलेश उपाध्याय, नीता सागर चौधरी, नीलम पेड़ीवाल, विन्ध्यवासिनी तिवारी, लक्ष्मी सिंह रुबी, संतोष कुमार चौबे एवं यमुना तिवारी व्यथित प्रमुख रहे .
जबकि तुलसी भवन कार्यकारिणी के विद्यासागर लाभ, साहित्य समिति के सचिव डॉ. अजय कुमार ओझा, अजय प्रजापति, हरि मित्तल, डाॅ. अरुण कुमार शर्मा, हरिहर राय चौहान, क्षमाश्री दुबे, डाॅ. सुनीता बेदी, सूर्या चौबे, अरुणा झा, अनीता सिंह , मुकेश रंजन एवं सुजय कुमार की उपस्थिति सराहनीय रही.