March 28, 2026

विभिन्न मुद्दों के 10 विधेयक प्रस्तुत, बहस के बाद 2 पारित

IMG-20250902-WA0003


आदित्यपुर ऑटो कलस्टर में यंग इंडियंस पालियामेंट

जमशेदपुर : यंग इंडियंस द्वारा आयोजित ‘यंग इंडियंस पार्लियामेंट’ (वाईआईपी) का ईस्टर्न रीजनल राउंड आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर में संपन्न हुआ. दो दिवसीय इस आयोजन में लौहनगरी सहित अन्य राज्यों से आए 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने संसदीय प्रक्रिया की तर्ज पर गहन चर्चा की और अपने नेतृत्व कौशल का परिचय दिया. प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर विमर्श करते हुए 10 महत्वपूर्ण विधेयक प्रस्तुत किए, जिनमें से 2 विधेयक व्यापक बहस और विचार-विमर्श के बाद पारित हुए. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित यंग इंडियंस के विशाल अग्रवाला सहित वाईआई के कौशिक मोदी, श्रुति झुनझुनवाला और सीआईआई जमशेदपुर के सेक्रेटेरिएट कुणाल यादव भी मौजूद रहे.
दूसरे दिन भी बहस का दौर जारी रहा और समापन समारोह का आयोजन हुआ. इसमें मुख्य अतिथि एसएसपी पीयूष कुमार पांडेय तथा विशिष्ट अतिथि टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन के प्रबंध निदेशक उज्जवल चक्रवर्ती थे. एसएसपी ने युवाओं की आत्मविश्वास और दृष्टिकोण की सराहना करते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाने में उनकी भूमिका पर बल दिया. वहीं श्री चक्रवर्ती ने छात्रों को नेतृत्व भावना को व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में उतारने का संदेश दिया.

hemkund-public-school

You may have missed