March 28, 2026

जदयू : 2 को डीसी को ज्ञापन व 15 को मानगो ननि का घेराव

IMG-20251231-WA0008

मानगो की जन समस्याओं को लेकर होगा आंदोलन

hemkund-public-school

जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड, मानगो नगर निगम क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक बिष्टुपुर मिलानी हॉल में हुई, जिसमें विधायक सरयू राय एवं जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने की. आगामी मानगो नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए बैठक में क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत जनसमस्याओं पर चर्चा की गई. इसमें मानगो क्षेत्र के नागरिकों के जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्र के निर्गमन में हो रहे अनावश्यक विलंब पर भी चिंता व्यक्त की गई. उपस्थित पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों ने इन समस्याओं को लेकर अपने-अपने विचार साझा किए.
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मानगो क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं सहित जाति, आवासीय एवं जन्म प्रमाण पत्र बनने में हो रही देरी जैसे जनहित के मुद्दों को लेकर आगामी 2 जनवरी, 2026 को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा. इसके अलावा नगर निगम की उदासीनता के विरोध में 15 जनवरी, 2026 को मानगो नगर निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा. बैठक में जदयू प्रदेश महासचिव संजय ठाकुर, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, पप्पू सिंह, मृत्युंजय सिंह, विकास साहनी, प्रेम सक्सेना, कन्हैया ओझा, विनोद सिंह, आकाश शाह, प्रकाश कोया, नीरज सिंह, अशोक सिंह, राजेश प्रसाद, दीपक गौड़, संजीव मुखर्जी, हेमंत पाठक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.