February 11, 2026

जम्बू अखाड़ा समिति ने शुरु की नि:शुल्क शव वाहन सेवा

IMG-20260121-WA0001

कमल किशोर की द्वितीय पुण्यतिथि पर शिविर, 169 यूनिट रक्त संग्रह

जमशेदपुर : भालूबासा स्थित श्री श्री बजरंग विजय मंदिर प्रांगण में जंबू अखाड़ा के संस्थापक स्व. कमल किशोर (जंबू) की दूसरी पुण्यस्मृति पर जंबू अखाड़ा समिति की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर समिति ने शहरवासियों की सुविधा के लिए नि:शुल्क शव वाहन सेवा की शुरुआत की. अखाड़ा के संस्थापक जम्बू की धर्मपत्नी लक्ष्मी देवी ने इसका लोकार्पण किया. इससे पूर्व भी अखाड़ा समिति द्वारा तीन शव संरक्षण बॉक्स भी बनाया गया है जिसे जरूरतमंदों के बीच निशुल्क प्रदान किया जाता है.
रक्तदान शिविर में अखाड़ा समिति की ओर से कुल 169 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट की गई. कार्यक्रम में बहरागोड़ा विधायक समीर महंती, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, पूर्व सांसद सुमन महतो, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व महानगर अध्यक्ष बिनोद सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पार्षद कविता परमार, इंटक नेता राकेश्वर पांडे, विजय खां, संजीव श्रीवास्तव, मानिक मल्लिक, झारखंड क्षत्रिय संघ अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, शिव शंकर सिंह, शंकर रेड्डी, परशुराम सिंह, महावीर मुर्मू, गोल्डी तिवारी, अजय रजक, मंजू सिंह, कांग्रेस नेता अजय सिंह, धर्मेन्द्र सोनकर, अजीतेश उज्जैन, बॉबी सिंह और विभिन्न समाज के अध्यक्ष, मुखिया सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने जंबू अखाड़ा समिति एवं अखाड़ा परिवार के इस मानवीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए स्व. कमल किशोर (जंबू) के सामाजिक योगदान को याद किया. आयोजन के सफल संचालन में संरक्षक बंटी सिंह एवं जंबू अखाड़ा परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही.