March 5, 2026

“जमशेदपुर की बेटी ने उम्र को दी मात, माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा!”

Screenshot_20260305_220248_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर: जमशेदपुर की दीप्ति खेमानी ने 27 फरवरी 2026 को माउंट किलिमंजारो की चोटी पर पहुंचकर एक नया इतिहास रच दिया। 53 वर्ष की उम्र में इस कठिन पर्वतारोहण को सफलतापूर्वक पूरा कर उन्होंने साहसिक खेलों की दुनिया में एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है दीप्ति खेमानी ने उहुरू पीक पर पहुंचकर माउंट किलिमंजारो की चोटी को छुआ, जो समुद्र तल से 5,895 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। उनकी इस उपलब्धि पर शहर के लोगों और साहसिक खेलों के शौकीनों ने उनकी सराहना की है।दीप्ति खेमानी की इस उपलब्धि से खासकर महिलाओं और मध्यम आयु वर्ग के लोगों को प्रेरणा मिलेगी कि सपनों को पूरा करने और नई ऊंचाइयों को छूने के लिए उम्र कभी बाधा नहीं बनती।

You may have missed