March 28, 2026

जुबिली पार्क का दोनों गेट 25 से 5 जनवरी तक रहेगा बंद

IMG-20251223-WA0010

जमशेदपुर : वर्ष के अंतिम सप्ताह से लेकर नये वर्ष के प्रथम सप्ताह तक स्थानीय जुबिली पार्क में पिकनिक मनाने के लिये पहुंचनेवाले सैलानियों की संख्या को देखते हुए पार्क के दोनों गेट को 12 दिनों तक बंद रखा जाएगा. इस दौरान लोग पार्क के अंदर सिर्फ पैदल ही आनाजाना कर सकेंगे. इस संबंध में टाटा स्टील टाउन डिवीजन के जेनरल मैनेजर आरके सिंह के पत्र के आधार पर अनुमंडल दंडाधिकारी ने आगामी 25 दिसंबर से 5 जनवरी, 2026 तक जुबिली पार्क के दोनों गेट को बंद करने की अस्थायी अनुमति प्रदान की है. टाटा स्टील के पत्र में कहा गया है कि अन्य वर्षों की तरह इस वर्ष भी पार्क में शहरवासियों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से भी काफी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं. दोनों गेट खुला रहने तथा वाहनों की आवाजाही से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इसलिये सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह आवश्यक है.

hemkund-public-school

You may have missed