February 20, 2026

जुबिली पार्क का मुख्य गेट 15 दिन रहेगा बंद

IMG-20260220-WA0007

विद्युत सज्जा का हो रहा काम, 8 मार्च को पुन: खुलेगा गेट

जमशेदपुर : टाटा स्टील के संस्थापक दिवस पर होनेवाली विद्युत सज्जा के कारण स्थानीय जुबिली पार्क का मुख्य गेट कल, शनिवार (21 फरवरी) से आगामी 7 मार्च तक बंद रखने की घोषणा की गई है. कंपनी प्रबंधन की ओर से जारी विज्ञप्ति में टाटा स्टील यूटिलिटीज प्रबंधन से शहरवासियों से अपील की है कि वे जुबिली पार्क से से आने-जाने के बदले अन्य मार्ग का उपयोग करें. ज्ञात हो कि सोनारी व कदमा से साकची की ओर जाने के लिये यह एक प्रमुख मार्ग है. इसके बंद होने से रोजाना सैकड़ों लोगों को परेशानी होगी.
ज्ञात हो कि प्रतिवर्ष जुबिली पार्क सहित शहर के अन्य चौक-चौराहा, सरकारी भवन, कंपनी भवनों में आकर्षक विद्युत सज्जा की जाती है. जुबिली पार्क में भी बड़े पैमाने पर मजदूर दिनभर इस कार्य में व्यस्त रहते हैं तथा वाहनों का आना जाना लगा रहता है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से पार्क का मुख्य गेट को बंद रखा जाता है. वैसे भी संस्थापक दिवस पर जुबिली पार्क आकर्षक का केन्द्र होता है. टाटा स्टील में तीन मार्च को संस्थापक दिवस धूमधाम से मनाया जाता है. जुबिली पार्क में आकर्षक लाइटिंग की जाती है जिसे देखने के लिए जमशेदपुर व आसपास के लोग जुटते हैं. दो फरवरी की शाम लाइटिंग का उद्घाटन किया जाएगा, जो पांच मार्च तक रहेगा. लाइटिंग खत्म होने के बाद इसे खोलने के लिये और दो दिनों का समय लिया जाता है, इस लिहाज से 7 मार्च तक गेट को बंद रहने की सूचना जारी की गई है.