March 7, 2026

जुगसलाई में राधा-कृष्ण संग फूलों की होली

IMG-20260306-WA0005

राजस्थानी नृत्य व जीवंत झांकी ने सभी को किया मंत्रमुग्ध

जमशेदपुर : मानव कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित राधा-कृष्ण संग फूलों की होली शोभायात्रा के दौरान जुगसलाई में हर ओर राधे-राधे के जयकारे, पुष्पवर्षा और भक्तिमय संगीत से पूरा वातावरण वृंदावनमय हो उठा. रामटेकरी मंदिर में राधा-कृष्ण की विधिवत आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. शोभायात्रा के दौरान वृंदावन की तर्ज पर सभ्य तथा पारंपरिक रुप से होली उत्सव इस आयोजन की विशेषता रही. विशेष आकर्षण के रूप में कलाकार धर्मेंद्र केजरीवाल द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी फ्लेवर नृत्य एवं जीवंत झांकी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में दिलीप गोयल, रमेश मेंगोतिया, अशोक अग्रवाल, अरुण बाकरेवाल एवं राजकुमार अग्रवाल के साथ रिंकू सिंह की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित रूंगटा, राजीव केडिया, संतोष छापोलिया, राजकुमार सारस्वत, अश्विनी कुमार अग्रवाल, अंकित जवानपुरिया, संजय गर्ग, प्रभात अग्रवाल, निकेश चौधरी, संजय सरायवाला, अजय सरायवाला, मनोज गोयल, दिलीप काउंटिया, सुशील मित्तल, विवेक पुरिया, अशोक गोयल, देवनंद अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, निर्मल काबरा, बिनोद सरायवाला एवं दिनेश काजारिया का योगदान रहा.

You may have missed