जुगसलाई नप : प्रथम चक्र के बाद नौशीन खान आगे
निकाय चुनाव के परिणाम आने शुरू, चार वार्डों के विजेताओं की घोषणा
जमशेदपुर : ज़िले के तीन निकाय में हुए हुए चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं. ज़िला प्रशासन ने सर्वप्रथम जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड के विजेताओं के नामों की घोषणा कर दी है. ज्ञात हो कि यहां कुल 22 वार्ड है. बताया जाता है कि पहले सभी वार्डों की मतगणना होगी, उसके बाद मेयर पद के लिए मतगणना शुरू होगी. इस क्रम में जुगसलाई के चार विजेताओं के नामों की घोषणा हो चुकी है.
इसमे वार्ड संख्या 01 से शेख अब्दुल अकीब 1121 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित हुए. इसी तरह वार्ड संख्या 02 से मो. इरशाद हैदर 557 मत प्राप्त कर निर्वाचित, वार्ड संख्या 03 से जगदीप सिंह 447 मत प्राप्त कर निर्वाचित तथा वार्ड संख्या 04 से राहत हुसैन 1373 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित किये गए. वहीं अध्यक्ष पद के चुनाव की गणना में प्रथम चक्र काउंटिंग के बाद नौशीन खान 6654 मत प्राप्त कर आगे चल रही है.
