March 29, 2026

जवाहरनगर में याद किए गए शायर ताहिर फ़राज़

IMG-20260209-WA0000

जमशेदपुर : साहित्यिक संस्था “दबिस्तान-ए-जमशेदपुर” ने मानगो जवाहर नगर स्थित कार्यालय में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता शायर गौहर अज़ीज़ ने की. मौके पर शायर ताहिर फ़राज़ को श्रद्धांजलि दी गई. गौहर अज़ीज़ ने कहा कि ताहिर फ़राज़ दबिस्ताने रामपुर के एक प्रतिनिधि शायर थे. वे विनम्रता, गंभीरता और गहरी भावनाओं के शायर थे.
कार्यक्रम की शुरुआत शायर वलीउल्लाह वली के नातिया कलाम से हुई. इसके बाद सभी शायरों ने बारी-बारी से अपनी ग़ज़लें पेश कीं. गोष्ठी में जिन शायरों ने अपनी गजलें पेश कीं, उनमें गौहर अज़ीज़, सद्दाम ग़नी, फरहान खान फरहान, सकलैन मुश्ताक, शोएब अख्तर, सफदर हारून, सैफ अली सैफ, वलीउल्लाह वली, हसरत निज़ामी, शिरीं शफ़क, आयशा फिरदौस और शहला तरन्नम के नाम प्रमुख है. इसका संचालन फरहान खान और सद्दाम गनी ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

hemkund-public-school

You may have missed