March 25, 2026

जय श्री राम के नारों के साथ बनारस के पुरोहितों ने की महाआरती

IMG-20260325-WA0012

बाल मंदिर अखाड़ा : बाल हनुमान सजाओ प्रति. व झांकियों का प्रदर्शन गुरुवार को

hemkund-public-school

जमशेदपुर : श्री बाल मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में रामनवमी महोत्सव पर भव्य आरती सह दीपोत्सव का आयोजन साकची झंडा चौक में किया गया. साकची बाजार में श्री बाल मंदिर द्वारा रामनवमी पर साकची झंडा चौक में रामलला की रंगोली बनाई गई है. इस क्रम में शाम को बनारस की गंगा आरती की तर्ज पर पूजन स्थल पर वहीं के पुरोहितों द्वारा प्रभु श्रीराम की महाआरती की गई. भक्ति और श्रद्धा के अद्भुत दृश्य से पूरा लौहनगरी भक्तिमय हो गया. बनारस के अस्सी घाट के प्रसिद्ध आचार्य के नेतृत्व में पंडितो के समूह ने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की आरती के माध्यम से भक्तिमय माहौल तैयार किया. संध्याबेला में घंटाल और शंखध्वनि के बीच आरती शुरू हुई. आयोध्या की राम मंदिर का भव्य दरबार देखने के लिये भी भक्तों की भीड़ उमड़ी.
आयोजन में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजयुमो झारखण्ड प्रदेश अध्य्क्ष शशांक राज, भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, गुंजन यादव, भूपेंद्र सिंह, विकास सिंह, विहिप नेता अजय गुप्ता, यूनियन नेता शशि भूषण सिंह, आर के सिंह समेत कई शामिल हुए. आयोजकों ने बताया कि कल, गुरुवार को बाल हनुमान सजाओ प्रतियोगिता एवं मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन साकची झंडा चौक में होगा. शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बच्चे बाल हनुमान के रूप में अपने आप को प्रस्तुत करेंगे. आयोजन को सफल बनाने में सुमन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सन्नी संघी, अंकित मोदी, अभिषेक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, रिंकू जालुका, कृष्णा अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल सहित अन्य सदस्य सक्रिय हैं.