March 24, 2026

ज्योति-चंचल ने मेयर पद की दावेदारी से वापस लिया अपना नाम

IMG-20260203-WA0007

मानगो नगर निगम चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशी को जीत दिलाने भाजपा का ‘एकजुट’ अभियान

जमशेदपुर : आसन्न मानगो नगर निगम चुनाव के मद्देनजर पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने आज जिला पदाधिकारियों के साथ मानगो निवासी अविनाश सिंह राजा एवं उनकी धर्मपत्नी ज्योति सिंह व भाजपा नेता शिवप्रकाश शर्मा के आवास पर शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान संजीव सिन्हा ने संगठन द्वारा मानगो नगर निगम चुनाव के मद्देनजर लिए गए निर्णय से सभी को अवगत कराया और संगठनहित में मेयर पद पर ज्योति सिंह एवं चंचल शर्मा से दावेदारी को वापस लेने और उनसे मेयर हेतु नामांकन न करने का आग्रह किया. संगठन के व्यापक हित और पार्टी की मजबूती को प्राथमिकता देते हुए अविनाश सिंह राजा एवं ज्योति सिंह व शिवप्रकाश शर्मा ने संगठन के निर्णय में अपनी निष्ठा व्यक्त की. उन्होंने मानगो मेयर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल नहीं करने और भाजपा के समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह को पूर्ण समर्थन देने एवं उनके पक्ष में सक्रिय रूप से कार्य कर जीत सुनिश्चित करने की बात कही. संजीव ने दोनों नेताओं के सकारात्मक सहयोग और संगठन के प्रति समर्पण भावना की सराहना करते हुए उनका आभार जताया. मौके पर बबुआ सिंह, राजीव सिंह, संजीव सिंह आदि मौजूद थे.