March 7, 2026

Jamshedpur Theft News : कदमा में चोरी करते रंगेहाथ पकड़ाया ‘डेफनेट’ चोर, लोगों ने किया पुलिस के हवाले

Symbolic Photo

Symbolic Photo

Jamshedpur/Jharkhand : लौहनगरी के कदमा थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती इलाके में गुरुवार की देर रात एक शातिर चोर की किस्मत ने दगा दे दिया। चोरी की नीयत से घर में दाखिल हुए एक युवक को गृहस्वामी और उनके परिजनों की सतर्कता के कारण रंगे हाथ दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपी को स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है, जिसके बाद पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।

Also Read : Jamshedpur News : भयभीत रामजनमनगर के लोगों ने कदमा थाना घेरा, पुलिस को दिया अल्टीमेटम

आधी रात को घर में घुसा ‘डेफनेट’ चोर

पूरी घटना भाटिया बस्ती रोड स्थित लालू कुमार के आवास की है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब 1:00 बजे जब पूरा परिवार गहरी नींद में था, तभी एक संदिग्ध युवक दीवार फांदकर घर के भीतर दाखिल हो गया। आरोपी घर में कीमती सामान समेटने की फिराक में था, लेकिन आहट पाकर लालू कुमार और उनके परिवार के सदस्यों की नींद खुल गई।

Also Read : Mango Municipal Corporation News : मानगो नगर निगम की मेयर तो निर्वाचित हुईं, पर ‘दफ्तर’ नहीं, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

परिजनों की बहादुरी से पकड़ा गया आरोपी

घर में किसी अनजान व्यक्ति की मौजूदगी का अहसास होते ही परिवार के सदस्य सतर्क हो गए। उन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए संदिग्ध को चारों ओर से घेर लिया और भागने की कोशिश कर रहे युवक को रंगे हाथ दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान यीशु मुखी उर्फ डेफनेट मुखी के रूप में हुई है। बस्ती में शोर मचने के बाद काफी संख्या में पड़ोसी भी जमा हो गए। इसके तुरंत बाद कदमा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की पीसीआर वैन मौके पर पहुँची और आरोपी यीशु मुखी को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

पुलिसिया जांच और कानूनी कार्रवाई

इस मामले को लेकर पीड़ित लालू कुमार ने कदमा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी यीशु मुखी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहा है या नहीं। साथ ही, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना के वक्त क्या उसका कोई अन्य साथी भी बाहर मौजूद था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Also Read : Jamshedpur Police Transfer : जमशेदपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 थाना प्रभारी इधर से उधर