March 5, 2026

कार्यकर्ताओ के साथ फगुआ गीतों पर जमकर थिरके रघुवर

IMG-20260305-WA0001

एग्रिको आवास पर होली का आयोजन, विधायक पूर्णिमा साहू भी रहीं मौजूद

जमशेदपुर : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के एग्रिको स्थित आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं के संग स्थानीय निवासियों ने जमकर होली खेली. श्री दास ने कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी, वहीं, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी अबीर-गुलाल लगाकर अपने नेता को होली की बधाई दी. श्री दास कार्यकर्ताओं के संग फगुवा गीतों पर जमकर थिरके. समारोह में विधायक पूर्णिमा साहू ने भी कार्यकर्ताओं के संग होली खेली और अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी. समारोह के दौरान पार्टी कार्यकर्ता होली के रंगों में सराबोर दिखे और सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी.
मौके पर रघुवर दास ने कहा कि होली भारतीय संस्कृति की अमूल्य विरासत है. यह हमें आपसी मतभेद, कटुता और वैमनस्य को भुलाकर एक-दूसरे के साथ प्रेम और सौहार्द के रंग में रंगने की प्रेरणा देता है. वर्तमान समय में समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता है. इस दौरान चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, योगेश मल्होत्रा, राजन सिंह, मनोज सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, विजय तिवारी, हरिकिशोर तिवारी, अजय श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, अखिलेश चौधरी, खेमलाल चौधरी, सुशांत पांडा, टुनटुन सिंह, कमलेश सिंह, आशुतोष सिंह, राजपति देवी, पवन अग्रवाल, राकेश सिंह, प्रेम झा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

You may have missed