March 28, 2026

केबुलकर्मी अपनी परेशानी व सुझाव रखने को जुटेंगे 28 को

IMG-20251226-WA0010

केबुल मजदूर संघ के बैनर तले होगी बैठक, रखेंगे अपनी परेशानी

hemkund-public-school

जमशेदपुर : केबल मजदूर संघ की ओर से आगामी 28 दिसंबर को केबल कंपनी गेट पर अहम बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से होगी, जिसमें काफी संख्या में केबल कर्मचारियों के शामिल होने की उम्मीद है. बैठक का उद्देश्य सभी मजदूरों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं, सुझावों और मांगों को एकजुट रूप से सामने रखना है, ताकि उन्हें वेदांता प्रबंधन के समक्ष मजबूती के साथ प्रस्तुत किया जा सके.
मजदूर संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से केबल कर्मचारी कई तरह की परेशानियों और अनिश्चितताओं का सामना कर रहे हैं. ऐसे में कर्मचारियों की एकजुटता न सिर्फ उनकी आवाज को मजबूत करेगी, बल्कि कंपनी के संचालन को भी बेहतर और सुचारू बनाने में सहायक होगी. संघ का मानना है कि मजदूर और प्रबंधन के बीच संवाद से ही स्थायी समाधान निकल सकता है. मजदूरों का कहना है कि कंपनी शुरू होने से स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी. इसी उद्देश्य से 28 दिसंबर की बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मजदूर संघ ने सभी केबल कर्मचारियों से समय पर पहुंचकर बैठक में शामिल होने और अपनी बात खुलकर रखने की अपील की है.