March 28, 2026

खरसावां गोलीकांड के शहीदों के परिवार की पहचान को बनेगी कमिटी

IMG-20260101-WA0004

खरसावां शहीद स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि

hemkund-public-school

खरसावां : नये वर्ष के प्रथम दिन, 1 जनवरी, 2026 को खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को खरसावां शहीद स्थल पहुंचे. वहां उन्होंने खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी. मौके पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समुदाय के वीरों ने अपने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया. खरसावां का शहीद स्थल हमारे इतिहास का ऐसा पन्ना है जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि नए साल की शुरुआत शहीदों को नमन कर की जा रही है, जो समर्पण और प्रेरणा का प्रतीक है.
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि गुआ गोलीकांड के शहीदों की तर्ज पर खरसावां गोलीकांड के शहीदों और उनके आश्रितों को सम्मान देने के लिए सरकार जल्द एक कमेटी गठित करेगी. इस कमेटी का उद्देश्य शहीदों की पहचान और उनके परिजनों तक राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना होगा. कार्यक्रम के दौरान मंत्री दीपक बिरूआ, सांसद जोबा माझी, विधायक दशरथ गागराई, ईंचागढ़ की विधायक सविता महतो सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को भी संबोधित किया.

You may have missed