March 29, 2026

कॉलेजों के एकाउंट में जमा राशि ली उपयोगिता पर जताई चिंता

IMG-20251209-WA0005

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य सोनु ठाकुर ने राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों में चल रहे इंटरमीडिएट के मार्च-अप्रैल के बाद उनके एकाउंट में जमा राशि की उपयोगिता पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि कालेजों के इंटरमीडिएट के एकाउंट में पड़े करोड़ों रुपए इंटरमीडिएट बंद होने के बाद किस का होगा?
उन्होंने कहा कि सरकार के आदेश के बाद इस सत्र से कालेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद हो गई है, ऐसे में उस पैसे का उपयोग क्या होगा? इंटरमीडिएट सेक्शन में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को इतना कम सैलरी दिया जाता रहा है कि उनका जीवन यापन भी मुश्किल से चल रहा था. क्या कॉलेज प्रशासन उन पैसों को निकाल कर संबंधित कार्यरत शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों में उनके सेवा के एवज में बांटा जाएगा या उसी तरह एकाउंट में पड़ा रहेगा, जैसे कितनी मदो की राशियां पड़ी है.
सोनु ने इंटरमीडिएट फंड को डायवर्ट करने की भी आशंका जाहिर की. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय या सरकार सभी कालेजों के इंटरमीडिएट एकाउंट का अद्यतन स्थिति का आकलन कराए जिससे गड़बड़ी करने की गुंजाइश न बचे.

hemkund-public-school

You may have missed