March 28, 2026

करीम सिटी कॉलेज में ‘इग्नू’ का परिचय सत्र

IMG-20251229-WA0006

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज, साकची में चलने वाले इग्नू (इंदिरा गाँधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी) के अध्ययन केंद्र पर सत्र जुलाई 2025 के छात्र-छात्राओं के लिए स्वागत समारोह आयोजित हुआ. यह आयोजन कॉलेज ऑडिटोरियम में सेंटर कोऑर्डिनेटर डॉ एस एम यहिया इब्राहीम की देखरेख में संपन्न हुआ. कार्यक्रम के आरंभ में डॉ यहिया इब्राहीम ने छात्र-छात्राओं का स्वागत किया तथा समाज में इग्नू की बढ़ती हुई लोकप्रियता पर प्रकाश डाला. उन्होंने छात्र-छात्राओं को इग्नू के नियम नियमावली तथा अध्ययन केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं का वर्णन भी विस्तार पूर्वक किया.
मंच पर मौजूद डॉ बसूधरा राय प्राध्यापिका अंग्रेजी विभाग करीम सिटी कॉलेज ने काउंसलिंग क्लास की जानकारी दी. उनके बाद उर्दू के विभागाध्यक्ष डॉ शाहबाज अंसारी ने छात्र-छात्राओ को असाइनमेंट से संबंधित पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई. सेंटर कोऑर्डिनेटर ने अपने कॉउंसलर एस तथा कार्यालय सहायक से परिचय कराते हुए जमशेद अली का परिचय दिया. मौके पर मनोविज्ञान के प्राध्यापक डॉ उधम सिंह भी मौजूद थे.

hemkund-public-school