करणी सेना के नए जिलाध्यक्ष बने मोहित
जमशेदपुर : क्षत्रिय करणी सेना परिवार, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अभिनव सिंह राठौर ने मोहित सिंह को जमशेदपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत के दिशा-निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से जिला और प्रदेश का विस्तारीकरण जारी है. प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि मोहित सिंह के नेतृत्व में जमशेदपुर जिला इकाई और अधिक सक्रिय, संगठित एवं जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएगी. नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोहित सिंह ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को मजबूती देने, समाज के हितों की रक्षा करने तथा युवाओं को जोड़ने के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे. जमशेदपुर के सभी करणी सेना के सदस्यों ने मोहित सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी.
