March 28, 2026

लाल बाबा फाउंड्री में और बेहतर होगा ड्रेनेज सिस्टम

IMG-20251231-WA0007

बर्मामाइंस में विधायक सरयू राय का स्थानीय लोगों ने किया अभिनंदन

hemkund-public-school

जमशेदपुर : बर्मामाइंस स्थित लाल बाबा फाउंड्री परिसर में कैलाशनगर व्यवसायिक संघ समिति की ओर से जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक सरयू राय का नागरिक अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम में काफी संख्या में व्यावसायिक प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोग शामिल हुए एवं विधायक के प्रति आभार जताया. मौके पर सरयू राय ने कहा कि लाल बाबा फाउंड्री एवं कैलाशनगर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रही है. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की मुख्य सडक़ का निर्माण अत्यंत आवश्यक था. मेरी अनुशंसा पर यह सडक़ आज बनकर तैयार हो चुकी है, जिससे स्थानीय नागरिकों एवं व्यवसायियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी. क्षेत्रवासियों की मांग के अनुरूप शीघ्र ही बेहतर जलनिकासी (ड्रेनेज सिस्टम) की व्यवस्था कराई जाएगी.
कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज सिंह, दुर्गा राव, अमित शर्मा सहित बर्मामाइंस लाल बाबा व्यवसाय संघ समिति की ओर से गुड्डू जायसवाल, अशोक गोयल, संजय सिंह, अनिल शर्मा, पवन अग्रवाल, पिंटू जसवाल, भोला जसवाल एवं पिंटू भाटिया उपस्थित थे.