March 28, 2026

मैपिंग कार्य में आम लोगों का सहयोग लेने को चलाएं जागरुकता अभियान

IMG-20251223-WA0009

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले के कम पैतृक मैपिंगवाले मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

hemkund-public-school

जमशेदपुर : राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि विगत गहन पुनरीक्षण के दौरान तैयार मतदाता सूची के आधार पर मैपिंग कार्य में आम लोगों का सहयोग लेने हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाएं. बीएलओ और निर्वाचन कर्मी अनमैप्ड मतदाताओं के घर जाकर उनकी विगत गहन पुनरीक्षण के मतदाता सूची से मैपिंग में सहयोग करें. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम में कम पैतृक मैपिंग वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण के क्रम में बीएलओ एवं निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे.
के. रवि कुमार ने पूर्वी सिंहभूम जिला के दौरे के क्रम में उन मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया, जहां पैतृक मैपिंग कम दर्ज की गई है. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के जरिए सीधे मतदाताओं से जुड़े एवं मैपिंग के कार्य को गति दें.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की सुगमता के लिए सटीक मैपिंग एक मात्र विकल्प है. हमे कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए और उनकी पहचान पूरी तरह सत्यापित हो इसे लक्ष्य बनाकर कार्य करना चाहिए. इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं निर्वाचन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

You may have missed