March 28, 2026

मानगो चौक-पारडीह सड़क का नामकरण “सद्भावना पथ” करने का आग्रह

IMG-20251211-WA0013

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को पत्र लिख कर मानगो चौक से चेपा पुल होकर पारडीह तक जानेवाली सड़क का नामकरण “सद्भावना पथ” करने का आग्रह किया है. पत्र में सरयू राय ने लिखा है कि प्रासंगिक पथ पर विभिन्न संप्रदायों के उपासना स्थल स्थित है, जो सांप्रदायिक सद्भाव के अप्रतिम उदाहरण है. इस पथ पर मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च आदि उपासना स्थल स्थित है. संबंधित संप्रदायों के अनुगामी बड़ी संख्या में अपने उपासना स्थलों पर आते जाते हैं और अपनी विशिष्ट उपासना पद्धति के अनुरूप अनुष्ठान करते हैं.
पत्र में उन्होंने लिखा है कि संयोग है कि मानगो चौक से पारडीह चौक की ओर जाने में ये सभी उपासना स्थल सड़क के बायीं ओर स्थित है. प्रगाढ़ सांप्रदायिक सद्भाव की इस स्थिति के आलोक में इस सड़क का नामकरण ‘‘सद्भावना पथ’’ करना उचित होगा.

hemkund-public-school

You may have missed