मानगो मेयर व चाकुलिया नपं की किसी भी प्रत्याशी ने वापस नहीं लिया नाम
जुगसलाई नपं की नूतन की नाम वापसी, तीनों निकाय के 11 वार्ड पार्षद प्रत्याशी ने भी वापस लिया नाम
जमशेदपुर : जिले के मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद व चाकुलिया नगर पंचायत में होनेवाले चुनाव के मद्देनजर
आज कई प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया. एकदिन पूर्व ही नामांकन पत्रों की जांच की गई थी. इसमें मानगो नगर निगम में महापौर पद से किसी ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया. हालांकि वार्ड पार्षद के रुप में नामांकन करनेवाले 6 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया. इसमें वार्ड सं. 1 से अनीता महतो, वार्ड सं. 2 से मो. जावेद मनसुर, वार्ड सं. 9 से नीतू सिंह, वार्ड सं. 16 से हरिश चन्द्र तामसोय, वार्ड सं. 18 से मोहम्मद नदीम अखतर और वार्ड सं. 33 से संजीत कुमार शर्मा का नाम शामिल है.
दूसरी ओर जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव लडऩे की इच्छा में पर्चा दाखिल करनेवाली नूतन सिंह सहित 3 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों ने भी अपना नाम वापस ले लिया. इसमें वार्ड सं. 4 से मधुरेश बाजपेयी, वार्ड सं. 13 से तरनुम निशा एवं वार्ड सं. 16 से पायल कुमार, ध्रुव कुमार रजक व बिजय कुमार रजक के नाम शामिल है.
चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष के रुप में नामांकन करनेवाले किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया, जबकि वार्ड पार्षद के रुप में चुनाव लडऩे वाली वार्ड सं. 2 से सुलेखा रानी दास व वार्ड सं. 9 से तानिया असगर ने अपना नाम वापस ले लिया.
