March 28, 2026

मानगो व चाकुलिया में वार्ड सदस्य के लिए 5 ने किया नामांकन

IMG-20260131-WA0001

जमशेदपुर : नगरपालिका चुनाव-2026 नामांकन की प्रक्रिया के आज तीसरा दिन मानगो नगर निगम में महापौर पद के चुनाव हेतु कुल 5 तथा वार्ड सदस्य हेतु 57 अभ्यर्थियों ने नामंकन प्रपत्र खरीदा. जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद हेतु कुल 1 तथा वार्ड सदस्य हेतु 18 अभ्यर्थियों ने नामंकन प्रपत्र खरीदा तथा चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र हेतु सिर्फ वार्ड सदस्य हेतु 5 अभ्यर्थियों ने नामंकन प्रपत्र खरीदा. मानगो नगर निगम के महापौर पद के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदनेवालों में शाबाना बानो, नीलम देवी, पार्वती देवी, लक्की सिंह एवं संध्या सिंह शामिल हैं. जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदनेवालों में आरती चौधरी के नाम शामिल है.
ज्ञात हो कि अबतक मानगो महापौर पद हेतु 17, 36 वार्डो हेतु 297, जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद हेतु 13, 22 वार्डो हेतु 98 तथा चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु 4 एवं 12 वार्डो हेतु 36 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन प्रपत्रों की खरीद की गई है. मानगो वार्ड संख्या 2 में मोबीन खान एवं वार्ड संख्या 10 में आकाश कुमार तांती तथा चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 के लिए तान्या असगर सहित कुल 3 वार्ड सदस्य पद हेतु निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन प्रपत्र दाखिल किया.

hemkund-public-school