March 28, 2026

मारवाड़ी युवा मंच : संगठन की कार्यप्रणाली, नेतृत्व विकास पर चर्चा

IMG-20251227-WA0001

जुगसलाई नगर परिषद पार्क में प्रांतीय बैठक, 12 शाखाओं के सदस्य रहे मौजूद

hemkund-public-school

जमशेदपुर : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच (मायुमं) के मंडल-3 की मंडलीय सभा ‘उत्कर्ष-संकल्प से सफलता तक’ की प्रेरणादायी थीम के साथ मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के तत्वावधान में जुगसलाई नगर परिषद पार्क में संपन्न हुई. सभा में संगठनात्मक मजबूती, युवा सहभागिता एवं भावी योजनाओं के दृष्टिकोण पर चर्चा हुई. इस मंडलीय सभा में मंडल-3 के प्रांतीय उपाध्यक्ष मोहित मूनका के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 12 शाखाओं से लगभग 100 युवा सदस्य शामिल हुए.
आयोजक शाखा अध्यक्ष ने अतिथियों का स्वागत किया. सभा में प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाडिय़ा (रांची) सहित राष्ट्रीय सहायक मंत्री हर्ष सुल्तानिया, मोहित मूनका, श्वेता जालान, दीपक गोयनका, अरुण गुप्ता, नंदकिशोर अग्रवाल तथा मंडल 3 के सहायक मंत्री सौरव सोंथालिया उपस्थित थे. राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने भी संगठन की कार्यप्रणाली, नेतृत्व विकास, युवा सशक्तिकरण एवं आगामी योजनाओं पर अपने विचार साझा किए. मंडलीय सभा के दौरान संगठन की वर्तमान गतिविधियों, भावी कार्यक्रमों, सेवा परियोजनाओं, संगठन विस्तार एवं शाखाओं की कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई. कार्यक्रम को सफल बनाने में लिपू शर्मा, उमेश खिरवाल, अश्विनी अग्रवाल, विकास शर्मा, हेमंत अग्रवाल, हेमंत गुप्ता, मयूर संघी, सौरभ अग्रवाल, रवि शंकर सोनी, शशांक भालोटिया, उत्तम शर्मा, अनिकेत अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, जितेश अग्रवाल, शिव चंद शर्मा, सहर्ष गोयल, हर्ष अग्रवाल, देव अग्रवाल, उत्सव अग्रवाल, हर्ष शर्मा, चेतन गर्ग, प्रकाश बजाज आदि का योगदान रहा.