March 26, 2026

माता को खुश करने को छत्तीसगढ़ी टीम गा रही जस गीत

IMG-20260325-WA0013

टुइलाडुंगरी श्री शीतला मंदिर में चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव की धूम

hemkund-public-school

जमशेदपुर : टुइलाडुंगरी स्थित श्री श्री शीतला माता मंदिर में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली धूम मचा रही है, जय मां कालिका सेवा भजन मंडली, ग्राम सुखरी राजनांदगांव से पधारे जश गायन मंडली का नेतृत्व बनवारी यादव (मुख्य गायक) कर रहे हैं. उनकी टीम में हरि राम, कमल यादव, राहुल यादव, डिगेश्वर साहू, विजय यादव, उमेन्द्र यादव, पन्ना निषाद, दुर्गा साहू (गायिका) आदि हैं. नौ दिनों तक चलनेवाली इस पूजा में प्रत्येक दिन संध्या आरती के पश्चात माता को प्रसन्न करने के जश गीत और देवता पार गीत गाए जाते हैं. कल संध्या शीतला माता मंदिर में 3 बजे से हवन संपन्न होगा और उसके बाद महिलाओं के लिए माता का पट दर्शन हेतु खोला जायेगा.

पूर्व सीएम रघुवर ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस के संध्या आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक आशीर्वाद लिया. 23 ज्योत के समक्ष उन्होंने शीश नवा कर राज्य के कल्याण की कामना की. उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है जब हम अपने आनेवाली पीढ़ी को सामाजिक संस्कृति और सभ्यता का ज्ञान दें. मंदिर के महिला समिति के साथ महासचिव गिरधारी साहू और संयोजक परमानंद कौशल ने माता की चुनरी ओढ़ाकर श्री दास का स्वागत किया. मौके पर भाजपा नेता अमरजीत सिंह राजा सहित आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार, महावीर प्रसाद, चंद्रिका निषाद, वीरेंद्र कुमार, मोतीलाल साहू, इंद्रा साहू, मंजू साहू, जमुना निषाद, मंजू ठाकुर आदि शामिल थे.