March 28, 2026

मात्र 29 वर्ष की उम्र में सुखविंदर का 75वां रक्तदान

IMG-20260115-WA0006

● ब्लड बैंक ने किया सम्मानित

hemkund-public-school

जरक्तदान के क्षेत्र में मिसाल पेश करते हुए जुगसलाई के रहने वाले व वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी संस्था के सक्रिय सदस्य सुखविंदर सिंह सग्गू ने मात्र 29 वर्ष की उम्र में गुरुवार को अपना 75वां रक्तदान बिष्टुपुर ब्लड बैंक में किया. इस उपलब्धि में उनके द्वारा 25 बार रक्तदान एवं 50 बार प्लेटलेट्स दान शामिल है, जो उन्हें एक असाधारण रक्तदाता बनाता है. इस विशेष अवसर पर बिष्टुपुर ब्लड बैंक के हेड संजय चौधरी एवं डॉ. एल. बी. सिंह ने उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया. दोनों ने सुखविंदर सिंह सग्गू के इस निःस्वार्थ सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे युवा समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं और उनके प्रयासों से अनेक ज़िंदगियां बचाई जा सकती हैं. सम्मान प्राप्त करते हुए सुखविंदर सिंह सग्गू ने कहा कि रक्तदान करना उनका सामाजिक कर्तव्य है और वे आगे भी निरंतर रक्तदान करते रहेंगे. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आगे आकर रक्तदान करें और मानवता की सेवा में अपना योगदान दें.

You may have missed