March 4, 2026

मेरी जीवन संगिनी मेरी सबसे बड़ी ताकत : हेमंत सोरेन

IMG-20260304-WA0040

सर्च न्यूज: सच के साथ: कल्पना सोरेन के जन्मदिन की शुभकामना देते हुए हेमंत सोरेन ने उन्हें अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया है । उन्होंने सोशल मीडिया में कल्पना सोरेन के साथ तस्वीर साझा करते हुए कहा कि मेरी जीवन संगिनी और सबसे बड़ी ताकत, माननीय विधायक कल्पना को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।संघर्ष के दिनों से लेकर आजतक – आपने हमेशा हर कदम पर मेरा अडिग साथ निभाया है, हर चुनौती का डटकर सामना किया है और जब जरूरत पड़ी तो परिवार के साथ-साथ जनता की सेवा में निरंतर अपना योगदान दिया है। आपका साथ मुझे हौसला देता है, आपका विश्वास मुझे ताकत देकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।मरांगy बुरु आपको सदैव स्वस्थ और खुशहाल रखे यही मेरी कामना है।

You may have missed