महामंगल पाठ में शामिल होंगी 1500 से अधिक महिलाएं
साकची धालभूम क्लब मैदान में वाषिकोत्सव मंगलवार को
जमशेदपुर : साकची धालभूम क्लब मैदान में (अग्रसेन भवन के सामने) श्री जीण माता परिवार का वार्षिक महोत्सव कल, 17 मार्च को धूमधाम से मनाया जायेगा. कोलकाता के कारीगरों द्धारा फूलों से माता का भव्य दरबार सजाया जायेगा. मंगलवार अपराह्न तीन बजे से मां भवानी जीण शक्ति का महा मंगल पाठ और संध्या आठ बजे से भजनों की अमृत वर्षा होगी. महा मंगल पाठ में 1500 से अधिक महिलाओं के शामिल होने की संभावना है. मंगल पाठ का वाचन करने के लिए सूरत से सुरभि बिरजूका आ रही हैं. साथ ही शाम के भजनों के लिए आमंत्रित कलाकार जयपुर से रविश सोनी, सोनम सोनी और मास्टर गुरू सोनी आ रहे हैं. साज पर कोलकाता के प्रताप शर्मा की म्यूजिकल गु्रप टीम रहेगी. इस धार्मिक अनुष्ठान का मंच संचालन स्थानीय कलाकार महावीर अग्रवाल मुन्ना करेंगें. महोत्सव का मुख्य आकर्षण सूरत और जयपुर के कलाकारों द्धारा माता के चरणों में भजनों की अमृत वर्षा, जीण शक्ति मंगल पाठ, अखंड ज्योत, जीण रसोई समेत यूटयूब पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा. वार्षिक महोत्सव को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष तुलसी खेमका, संस्थापक शंभू खन्ना, बजरंग अग्रवाल, विनोद खन्ना, सुनील देबूका, राजकुमार रिंगसिया, ललित अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल, लखन मूनका, जगदीश खेमका, बजरंग चौधरी, गोपाल अग्रवाल, मनीष खन्ना, आशीष खन्ना आदि सक्रिय हैं.
