महाराष्ट्र में विमान हादसा, डिप्टी सीएम अजीत पवार की मौत
मुम्बई : महाराष्ट्र के बारामती से आज बुधवार सुबह एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. एनसीपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा चार्टर विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में अजित पवार का निधन हो गया है. विमान मुंबई से बारामती आ रहा था और सुबह करीब 8:45 बजे क्रैश लैंडिंग हुई. इस दर्दनाक हादसे से पूरे राज्य में शोक की लहर है.
अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि विमान में और किन‑किन लोगों के अलावा अजित पवार सवार थे. शुरुआती खबरों में केवल यही बताया गया है कि डिप्टी चीफ मिनिस्टर उस विमान में थे और वह किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बारामती आ रहे थे. घायलों की संख्या 4‑5 बताई जा रही है पर आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है. घटना के तुरंत बाद मदद के लिए पुलिस, एम्बुलेंस और स्थानीय चिकित्सा टीमें मौके पर पहुँच गईं. घायल लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि विमान क्रैश का कारण तकनीकी खराबी था या लैंडिंग प्रक्रिया में हुई गलती. इस समय तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया कि अजित पवार या दूसरे यात्री गंभीर रूप से घायल हैं या नहीं. पुलिस और प्रशासन की ओर से जल्द ही स्थिति की रिपोर्ट आने की उम्मीद है.
