March 28, 2026

मिर्ज़ा ग़ालिब की जयंती पर 17 शायरों ने पेश किए कलाम

IMG-20251229-WA0009

मानगो में ‘दबिस्तान-ए-जमशेदपुर” का कार्यक्रम

hemkund-public-school

जमशेदपुर : शायर मिर्ज़ा ग़ालिब के जयंती पर साहित्यिक संस्था ‘दबिस्तान-ए-जमशेदपुर” की ओर से मानगो के एक होटल में मुशायरे का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता प्रो अहमद बद्र ने की. मुख्य अतिथि कर्नल तौकीर मुंतखब एवं अन्य अतिथि डॉ मोहम्मद रेयाज (प्राचार्य, करीम सिटी कॉलेज), डॉ हसन इमाम मालिक अध्यक्ष उर्दू भवन) एवं रजी नौशाद थे. इस मुशायरे में बड़ी संख्या में शहर की महिलाएं एवं पुरुष श्रोता उपस्थित हुए और शेर-व-शायरी का आनंद उठाया. मुशायरे में शहर के 17 चुनिंदा शायरों ने अपने कलाम पेश किए और श्रोताओं से खूब वाह वाही लूटी.
एदारे के अध्यक्ष शायर गौहर अजीज ने अतिथियों, शायरों तथा श्रोताओं का स्वागत किया. उन्होंने बताया कि इस मुशायरे के आयोजन का उद्देश्य शहर में उर्दू भाषा का चलन और शायरी की कला को प्रोत्साहित करना है.
मुशायरे से पहले प्रो अहमद बद्र ने गालिब के व्यक्तित्व और उनकी शायरी पर वक्तव्य दिया. मुशायरे में कलाम सुनानेवाले शेयरों में सरफराज शाद, सफदर हारून, सैफ अली सैफ, हसरत निजामी, शोएब अख्तर, सकलैन मुश्ताक, फरहान खान फरहान, सफीउल्लाह सफी, वालीउल्लाह वली, सद्दाम गनी, मेहताब उर्फी, मोहम्मद फैयाज, रिजवान औरंगाबादी, गौहर अजीज, बद्रे आलम खलिश, अनवर अदीब तथा अहमद बद्र के नाम प्रमुख हैं. कार्यक्रम के बाद अतिथियों ने बारी-बारी से सभा को संबोधित किया. उन्होंने सभी शायरों विशेष कर नौजवान शायरों की खूब प्रशंसा की. मुशायरे का संचालन शायर सद्दाम गनी और फरहान ने धन्यवाद ज्ञापन किया.