February 27, 2026

‘मइया ने दरबार लगाया दर्शन तो कर लेन दे…’

IMG-20260227-WA0001

सोनारी में महासर माता का कीर्तन, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

जमशेदपुर : सोनारी राजस्थान भवन में श्री महासर माता परिवार द्धारा महासर माता का कीर्तन उत्सव धूमधाम से मनाया गया. यजमान लखन अग्रवाल ने पूजा की और पंडित रामजी पारिक ने पूजा करायी. स्थानीय भजन गायक महावीर अग्रवाल, गोविंद भारद्धाज, सुनीता भारद्धाज, शिवम भारद्धाज ने भजनों के माध्यम से कुलदेवी का गुणगान किया. श्री गणेश वंदना से भजनों का शुभारंभ हुआ. भजन गायकों ने जन्म जन्म का साथ है हमारा तुम्हारा…, आज मेरी मइया को किसने सजाया…, मइया ने दरबार लगाया दर्शन तो कर लेन दे…, भोली मइया तेरे गीत गाता रहु तू बुलाती रहे और मैं आता रहूं…, महासर वाली मैया लगे है मुझको जान से प्यारी…, महासर जाके मइया मेरी मौज हो गई…आदि भजनों की प्रस्तुति से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा. इसके बाद आरती और प्रसाद का वितरण हुआ. इसे सफल बनाने में राजेश पसारी, विश्वनाथ अग्रवाल, प्रदीप मित्तल, संगीता मित्तल, पिंटू अग्रवाल आदि का योगदान रहा. भक्तों ने कुलदेवी के चरणों में अपनी हाजिरी लगाकर कुलदेवी का आशीर्वाद प्राप्त किया.